महराजगंज : कोल्हुई थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के दौरान घायल दोनों युवकों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत

कोल्हुई (महराजगंज) :

 

जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में शामिल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परमेशरापुर गांव के सामने बीते शुक्रवार की शाम चार पहिया और स्कूटी के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई थी। इस टक्कर के दौरान थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र अंतर्गत कवलदह निवासी स्कूटी सवार दो युवक, विजय शंकर यादव उसके साथी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जब उक्त मामले की सूचना पुलिस को मिली थी तो तत्काल मौके पर कोल्हुई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को ग्रामीणों की सहायता से एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेज दिया था। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बिगड़ती हालत को देखते हुए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां आज शनिवार को घायल विजय शंकर यादव की मौत हो गई है। विजय शंकर के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
फिलहाल पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कही गई है।

पुलिस घटनाक्रम के कारणों की पुष्टि के लिए अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

 

 

Voice Of News24