सिद्धार्थनगर : कोल्हुई थाना क्षेत्र निवासी युवक ‘पसंद’ के पसन्द की टूटी शादी तो रेत दिया किशोरी का गला,जानें फिर आगे क्या हुआ अंजाम?

लोटन (सिद्धार्थनगर)

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी युवक, सिद्धार्थनगर निवासिनी युवती से शादी टूटने पर रात में रेत दिया गला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


वर्तमान समय का प्रेमियों एवं प्रेमिकाओं का प्यार इस कदर दुनिया में शोर मचा रहा है कि सुनने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। बात जब वर्तमान पीढ़ियों की हो रही हो और खून खराबे की बात न हो तो मानो वह प्यार अब अधूरा ही रह जा रहा है।
कुछ इसी प्रकार का एक मामला महराजगंज और सिद्धार्थनगर से ताल्लुक रखने वाला सामने आया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक सिद्धार्थनगर स्थित लोटन कोतवाली क्षेत्र के तरघौना गांव में गुरुवार को घर में सो रही किशोरी के गले को एक सिरफिरे ने रेत दिया और लहूलुहान हाल में छोड़कर मौके से फरार हो गया। तत्काल परिजनों ने पीड़िता को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले गए, जहां से चिकित्सकों ने किशोरी की गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
युवक का हमला करने के पीछे का कारण शादी का टूटना बताया जा रहा है। लड़की और आरोपी की शादी तय थी, जो किन्हीं कारणों से टूट गई। इससे नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। वहीं, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके आरोपी के तलाश में जुटी हुई है।

परिजनों ने लोटन कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि प्रियंका की शादी महराजगंज जिले के थाना कोल्हुई अन्तर्गत ग्राम बेलवा बकैनिहां में पसंद कुमार पुत्र जयकिशन के साथ तय था। बाद में किसी कारण वश वह शादी टूट गया। जिससे क्षुब्ध होकर सिरफिरे युवक पसंद ने धारदार हथियार लेकर गुरुवार आधी रात को तरघौना पहुंचकर घर के बाहर सो रही प्रियंका का गला रेतकर लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को कब्जे में लेकर सीएचसी लोटन ले गई। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। लेकिन लड़की की लगातार हालत बिगड़ता देख वहां से भी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। जहां लड़की की हालत गम्भीर बनी हुई है।

इस संबंध में एसओ लोटन डीके सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

 

Voice of news24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.