महराजगंज : फरेंदा के अधिवक्ता को खुलेआम जान से मारने की धमकी,तीन नामजद के खिलाफ दी तहरीर, कार्यवाही की मांग

फरेंदा (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र में एक अधिवक्ता को कुछ अराजक तत्वों ने धमकी देकर उनके पेशे पर निंदनीय टिप्पणी किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज के फरेंदा दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अरविंद कुमार उपाध्याय को जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का गंभीर मामला सामने आया है। जिसे लेकर अधिवक्ता अरविंद ने इस घटना को लेकर थाना कोतवाली फरेंदा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

अधिवक्ता अरविंद उपाध्याय ने बताया कि दिनांक 12 जून 2025 को दोपहर 1:32 बजे उपजिलाधिकारी फरेंदा के पेशकार आलोक सिंह का फोन उनके मोबाइल पर आया,जिसमें उन्हें किसी मामले में पक्षकार को सूचना देने हेतु कहा गया। इसके बाद अधिवक्ता ने पक्षकार को सूचना दी और संबंधित पत्रावली लेकर करीब 2:18 बजे मौके पर पहुंचे,जहाँ एडीएम,एसडीएम, एसएचओ फरेंदा समेत कई अधिकारी मौजूद थे। वार्तालाप के बाद जब अधिवक्ता वापस तहसील आ रहे थे, तभी रास्ते में ग्राम सिधवारी निवासी केशवनाथ,सतीश और प्रहर्स ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उन्हें धमकाया। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि तीनों ने कहा कि “अगर जान प्यारी है तो इस मुकदमे की पैरवी छोड़ दो वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। अभी यहीं हाथ-पैर तोड़ देंगे और जान से मार देंगे।”इतना ही नहीं उनके वकालत पेशे को लेकर अभद्र टिप्पणी किया।
उन्होंने बताया कि इस घटना से हमको न सिर्फ मानसिक आघात पहुंचा है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी हमें अपमानित होना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कई लोग उनसे घटना को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, जिससे उन्हें शर्मिंदगी और मानसिक पीड़ा हो रही है।

उक्त मामले के दौरान घटनास्थल पर शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, तब अधिवक्ता वहां से सुरक्षित निकल सके। अधिवक्ता अरविंद कुमार उपाध्याय ने उक्त तीनों अभियुक्तों के खिलाफ FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Voice of news24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.