सिद्धार्थनगर : अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों पर किया पैदल मार्च, आम लोगों को सुरक्षा का कराया एहसास

सिद्धार्थनगर

आज शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद द्वारा आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा (बक़रीद) तथा जिले में शान्ति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु पैदल मार्च किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

आज शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद द्वारा आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा (बक़रीद) तथा जिले में शान्ति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु पैदल मार्च किया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक थाना क्षेत्र ढेबरुआ में एसएसबी टीम के साथ-साथ ढेबरुआ पुलिस की मौजूदगी में बढ़नी कस्बे में तथा थाना बांसी पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ने बांसी बाजार, नरकटहा, पटेल नगर, गांधी नगर में पैदल गश्त किया और आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा (बक़रीद) को शांति पूर्वक मनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील किया है।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में स्थानीय पुलिस को सचेत रहने का निर्देश दिया गया है, साथ ही आम लोगों को आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की सलाह दी गई है।

 

Voice Of News 24