सहारनपुर : सेना के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला, जानें क्यों कराई गई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग?

सहारनपुर

आज शुक्रवार को सहारनपुर में सेना के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होते ही, जहां मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

आज शुक्रवार को सहारनपुर में सेना के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होते ही, जहां मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल तो कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन बाद में सुराग़ मिला कि तकनीकी खराबी होने से आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक IAF का अपाचे हेलीकॉप्टर रूटीन अभ्यास के लिए उड़ान भरा था। जिसमे दो पायलट सवार थे। हेलीकॉप्टर उड़ते-उड़ते जैसे ही सहारनपुर जिले के थाना चिलकाना इलाक़े में यमुना तटवर्ती गांव जोधेबांस में पहुंचा तो उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण तत्काल उक्त स्थान पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह है कि किसी प्रकार के जान-माल के ख़तरे की सूचना नहीं मिली है। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट भी सुरक्षित बच गए हैं। सूचना पर तत्काल तकनीकी सेना के अधिकारी और पुलिस सहित तकनीकी जांच के लिए सेना टीम मौके पर पहुंच कर हेलीकॉप्टर में हुई खराबी की गहनता से जांच-पड़ताल में जुट गई।

 

Voice Of News 24