सिद्धार्थनगर: विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के कड़े निर्देश, बिलिंग-वसूली में सुधार और अवकाश पर लगाई रोक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में आज सिद्धार्थ सभागार में विद्युत विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में आज सिद्धार्थ सभागार में विद्युत विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पिछले माह की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी अधिशासी अभियंता उनकी अनुमति के बिना छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। इसके साथ ही, एसडीओ (उपखंड अधिकारी) और जेई (कनिष्ठ अभियंता) को अपने अवकाश के लिए अधीक्षण अभियंता से स्वीकृति लेनी होगी। यह निर्देश विभागीय कार्यों में निरंतरता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया गया है।

बैठक में बिलिंग कम होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बिलिंग और वसूली में जल्द सुधार के निर्देश दिए, साथ ही यह भी कहा कि बिलों की वसूली शत-प्रतिशत की जाए और हर महीने इसमें प्रगति दिखनी चाहिए। जिलाधिकारी ने क्षमता वृद्धि और जर्जर केबल बदलने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने के भी आदेश दिए।

डॉ. गणपति आर. ने काम न करने वाले एसडीओ और जेई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिए। उन्होंने विजनेस प्लान 2024-25 के सभी कार्यों को पूरा करने और आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के तहत चल रहे कार्यों को भी निर्धारित समय पर संपन्न करने पर जोर दिया।

बैठक में अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, सिद्धार्थनगर, बांसी और डुमरियागंज के अधिशासी अभियंता सहित सभी एसडीओ और जेई उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन अपने विभागीय कार्यों की समीक्षा करें और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। ये निर्देश विद्युत आपूर्ति और सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.