महराजगंज: तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

महराजगंज

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत निचलौल में बीती रात 4 जून के करीब 11:30 बजे एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत निचलौल में बीती रात 4 जून के करीब 11:30 बजे एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। थाना रोड स्थित यादव पेट्रोल पंप के बगल में माँ वैष्णो स्वीट हाउस के सामने, एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रोड पार कर रहे एक नौजवान को जोरदार टक्कर मार दी और दूर तक घसीटता चला गया, जिससे युवक बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा।सीसीटीवी फुटेज देख सकते है

यह मंजर देख आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान निचलौल निवासी प्रियांशु मद्धेशिया (उम्र 16 वर्ष) पुत्र गंगासागर मद्धेशिया के रूप में हुई है। प्रियांशु अपने पिता गंगासागर मद्धेशिया के साथ यादव पेट्रोल पंप के बगल में एक ठेले पर अंडे की दुकान चलाते थे। बाप-बेटे कई दिनों से मिलकर दुकान चला रहे थे।

4 जून की रात, दिन भर दुकान चलाने के बाद, वे रात 11:30 बजे दुकान बंद कर ठेले के साथ घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी रोड के उस पार से अंडा पहुँचाने का एक ऑर्डर आया हुआ था। प्रियांशु अंडा बनाकर जैसे ही रोड क्रॉस कर रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मारकर दूर तक फेंक दिया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.