सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार कार-बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर,दर्दनाक हादसे में छह गंभीर रूप से घायल एक मासूम की मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बजरंग चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बजरंग चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बताते चले की कार में संतकबीरनगर के बिगरामिल गाँव निवासी अंसारूल हक, उनकी पत्नी हसीना खातून और उनका 8 वर्षीय बच्चा हंजला अंसारी सवार थे। ये सभी बांसी जा रहे थे। दूसरी ओर, मोटरसाइकिल पर जोगिया के प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक बलराम अपनी पत्नी सुमन और दो बच्चों के साथ एक विवाह समारोह से करमा बाबू गाँव लौट रहे थे।

बजरंग चौराहे पर दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हंजला अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए बलराम, उनकी पत्नी सुमन, उनके दो बच्चे और कार में सवार अंसारूल हक व हसीना खातून को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा ले जाया गया। वहाँ से तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

खेसरहा थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाने में मदद की। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जाँच कर रही है। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]