लखनऊ
लखनऊ में समर्पण कॉलेज के बीफार्मा छात्र ने लगाई फांसी, बीफार्मा छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों का गंभीर आरोप, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखनऊ के चिनहट थाने स्थित समर्पण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बीफार्मा के अंतिम वर्ष के छात्र शुभम (22) ने हॉस्टल फीस को लेकर हुए विवाद के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शुभम के कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट और 22 हजार रुपये की हॉस्टल फीस की रसीद मिली है। मृतक के भाई की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। जिससे शुभम के आत्महत्या के पीछे की सच्चाई का पर्दाफाश हो सकें।
इस दर्दनाक घटनाक्रम पर सभी कि निगाहें टिकी हुई है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आत्महत्या के बाद आरोपों की गुत्थी पर से पुलिस के स्पष्टीकरण का पर्दा कब उठेगा?
मेरठ में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर उसकी माँ, मामा और चचेरे भाइयों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। pic.twitter.com/ms8nGZ6Egw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2025























