सिद्धार्थनगर:बहूभोज में डीजे पर डांस को लेकर हिंसक झड़प,चाकूबाजी में तीन घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल गाँव में कल गुरुवार रात एक बहूभोज कार्यक्रम उस समय हिंसक झड़प में बदल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल गाँव में कल गुरुवार रात एक बहूभोज कार्यक्रम उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब डांस को लेकर हुए विवाद में तीन लोग चाकू लगने से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी केअनुसार बताते चले की गड़ाकुल गाँव में आकाश रैदास के परिवार में बहूभोज का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें परिवार और रिश्तेदार मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विनोद पासवान नाम का एक व्यक्ति वहाँ आकर डांस करने लगा। आकाश रैदास के परिवार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई।

विवाद इतना बढ़ गया कि विनोद पासवान ने चाकू निकाल लिया और आकाश रैदास के परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में बाबी देवल, सोनू और प्रकाश के हाथों में चोटें आईं। तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, सुजीत राय ने बताया कि आकाश रैदास के परिवार की तरफ से शिकायत मिल गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस आरोपी विनोद पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]