महराजगंज: सड़क किनारे गिराया जा रहा शौचालय का अपशिष्ट, राहगीर परेशान

महराजगंज

महराजगंज पड़ोसी देश नेपाल से होकर बहने वाली सीमावर्ती चंदन नदी के पास एक गंभीर समस्या सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज पड़ोसी देश नेपाल से होकर बहने वाली सीमावर्ती चंदन नदी के पास एक गंभीर समस्या सामने आई है। यहां प्राइवेट टैंक संचालित करने वाले लोग घरों के शौचालयों के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मानव मल-मूत्र अपशिष्ट को खुलेआम सड़क किनारे गिरा रहे हैं।

इस कृत्य से न केवल सीमाई क्षेत्र में बहने वाली चंदन नदी का पानी दूषित हो रहा है, बल्कि एनएच 730 एस ठूठीबारी-निचलौल मुख्य सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी भारी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राइवेट सेप्टिक टैंक संचालक बुधवार की देर रात अंधेरे में चंदन नदी के पास शौचालय के अपशिष्ट गिरा रहे थे।

ग्रामीण अमरजीत मद्धेशिया, शैलेंद्र, सूर्यभान यादव, राजेश, राम बेलास, जनार्दन प्रसाद गुप्ता, संजय साहनी और इंदल ने बताया कि ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर चंदन नदी पुल से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं और मल-मूत्र के अपशिष्ट से उठ रही बदबू से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। सुबह टहलने जाने वाले लोगों को तो नाक पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।इस संबंध में पंचायत सचिव पिंटू रौनियार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24