महराजगंज: चलती बस में पति ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला, ग्रामीणों ने पकड़ा

महराजगंज

महराजगंज जनपद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना गांव के वीरेंद्र पुत्र किशोर पासवान ने चलती प्राइवेट बस में अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना गांव के वीरेंद्र पुत्र किशोर पासवान ने चलती प्राइवेट बस में अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जाता है कि वीरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आज गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद दोनों एक साथ बस से घर लौट रहे थे। रसूलपुर के पास अचानक उनके बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र ने अचानक अपनी जेब से धारदार हथियार निकालकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। बस रुकते ही वीरेंद्र कूदकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क ग्रामीणों और यात्रियों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और चेहरी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया है, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.