महराजगंज: एसपी ने किया सिंदुरिया थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने आज सिंदुरिया थाने का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने आज सिंदुरिया थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, स्टोर रूम, बैरक, परिसर, शस्त्रागार और हवालात सहित विभिन्न अनुभागों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने की साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने थाने के सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थानों में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह के आकस्मिक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.