सिद्धार्थनगर: सांसद जगदंबिका पाल के ‘स्वस्थ सिद्धार्थनगर’ सपने को साकार करता स्वास्थ्य मेला

सिद्धार्थनगर

“स्वस्थ समाज, समृद्ध राष्ट्र की नींव होता है…” इसी ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए सिद्धार्थनगर जनपद में एक विशाल ‘स्वास्थ्य मेला’ आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

“स्वस्थ समाज, समृद्ध राष्ट्र की नींव होता है…” इसी ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए सिद्धार्थनगर जनपद में एक विशाल ‘स्वास्थ्य मेला’ आयोजित किया गया। यह मेला न केवल लोगों को मुफ्त इलाज और परामर्श प्रदान करने का केंद्र बना, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

यह स्वास्थ्य मेला  सांसद जगदंबिका पाल के उस दूरदर्शी सपने का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने वर्षों पहले कहा था, “स्वस्थ रहे सिद्धार्थनगर, तभी विकसित होगा पूर्वांचल”। उनके इस सपने को साकार करने के लिए ही इस मेले का आयोजन किया गया था।

जगदंबिका पाल ने कहा, “मेरा सपना है कि हर गरीब, किसान, मजदूर तक मुफ्त और सुलभ इलाज पहुंचे। यह मेला इसी दिशा में एक मजबूत कदम है।”

मेले में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, शुगर, बीपी, नेत्र जांच और दंत चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सैकड़ों लोगों ने इस मेले में भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

ग्राम प्रधान पेड़ारी खुर्द गोविंद पासवान ने मेडिकल कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन से गांव के लोगों को बहुत लाभ हुआ है। सैकड़ों लोगों को चश्मा दिया गया, शुगर और बीपी की दवाएं भी दी गईं और कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

मेले में न केवल इलाज किया गया, बल्कि लोगों को बेहतर जीवनशैली, संतुलित आहार और योग के प्रति भी जागरूक किया गया। जगदंबिका पाल ने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग बीमारी से पहले ही सजग हो जाएं। जागरूकता ही सबसे बड़ी दवा है।”

जगदंबिका पाल का यह सपना अब सिद्धार्थनगर में वास्तविकता बनता जा रहा है। यदि ऐसे आयोजनों का आयोजन जारी रहता है, तो वह दिन दूर नहीं जब हर गांव और हर मोहल्ला ‘स्वस्थ और समृद्ध’ होगा।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.