महराजगंज :दंपति के बीच विवाद की दीवार को पुलिस ने तोड़ा,नई जिंदगी जीने के लिए किया तैयार

महराजगंज

ऐसा माना जाता है कि दो इंसानों के बीच रिश्ता रब का बनाया हुआ एक प्रेम का बंधन है,जिसे मिलाने के लिए भगवान ने इंसान को जरिया बनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

ऐसा माना जाता है कि दो इंसानों के बीच रिश्ता रब का बनाया हुआ एक प्रेम का बंधन है,जिसे मिलाने के लिए भगवान ने इंसान को जरिया बनाया है।
यही रिश्ते का बंधन उस वक्त कमजोर हो जाता है,जब किन्हीं कारणों वस उन रिश्तों में विवाद दखल देकर दरार पैदा कर देता है।
एक ऐसे ही मामले को महराजगंज पुलिस ने बड़े ही आत्मसंयम और विचारपूर्ण तरीके से सुलझाया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक आज सोमवार को महराजगंज स्थिति महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र में थाना खड्डा जनपद कुशीनगर निवासी दंपति के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को परिवार परामर्श केंद्र टीम द्वारा सुलझाया गया है।
परामर्श केंद्र की टीम ने दंपति के बीच चल रहे पारिवारिक कलह को भूलने का अपील करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ-साथ फिर पुनः हंसी-खुशी पूर्वक एक साथ जीवन यापन करने हेतु तैयार किया गया।
परिवार परामर्श केन्द्र टीम की इस पहल से खूब सराहना हो रही है। ऐसे भी हमारे वेद-पुराणों में माना गया है कि परिवार के बिछड़े सदस्यों को मिलाना अत्यंत पुण्य का काम होता है। इस प्रकार से आज परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने उस दंपति को मिलाकर बहुत ही पुण्य कमाया है।

प्रशासन की यह पहल दो इंसानों के बीच रिश्ते में दखल दिए विवाद की दीवार को गिराना ही नहीं बल्कि इस तरह के मामलों को सुलझाकर दूषित समाज को स्वच्छ एवं तरो-ताजा बनाने का भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Voice Of News 24