महराजगंज:जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने परतावल सीएचसी का किया औचक निरीक्षण,गंदगी पर जताई नाराजगी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया।अचानक हुए इस निरीक्षण से सीएचसी में हड़कंप मच गया।

बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे जिलाधिकारी ने परिसर में इधर-उधर घूम रहे कर्मचारियों को रोककर कड़ी फटकार लगाई और उन्हें अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शौचालय, एईएस वार्ड, अधीक्षक कक्ष, पैथोलॉजी और पूरे परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कोल्डचेन कक्ष में तापमान नियंत्रण प्रणाली और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। साफ-सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और बेड पर मौजूद चादरों को बदलने का आदेश दिया। शौचालय में हैंडवाश की अनुपस्थिति पर भी उन्होंने फटकार लगाई और तत्काल हैंडवाश लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वच्छता अनिवार्य है। ईटीसी वार्ड में सीलन मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और इसे ठीक कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कोल्डचेन कक्ष में तापमान नियंत्रण प्रणाली को बारीकी से देखा और निर्धारित तापमान की पुष्टि की। उन्होंने वैक्सीन वितरण की जानकारी ली और वैक्सीन स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सामान्य प्रसूति वार्ड में भर्ती एक महिला और सिजेरियन वार्ड में भर्ती दो महिलाओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर सभी महिलाओं ने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है और इसमें कार्यरत कर्मचारियों की जिम्मेदारी अन्य लोगों से कहीं अधिक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक निभाने का आह्वान किया ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।इस दौरान अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.