महराजगंज:दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल शहर के थाना रोड स्थित यादव पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 8:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल शहर के थाना रोड स्थित यादव पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 8:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान अमित (25 वर्ष), पुत्र गणपति, निवासी सिंहपुर, निचलौल क्षेत्र, और सुनील (30 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र, निवासी नेटुली मुडेरवा, थाना कोठीभार के रूप में हुई है। वर्तमान में दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

Voice Of News 24