बलरामपुर:छेड़खानी के आरोपी को पचपेड़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद की पचपेड़वा पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद की पचपेड़वा पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

क्षेत्राधिकारी बृजनंदन राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पचपेड़वा थाने में एक महिला ने तहरीर दी थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि जब वह रात में अपनी छत पर सो रही थी, तभी एक व्यक्ति बुरी नीयत से घर के पीछे से छत पर चढ़ आया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.