महराजगंज:वट सावित्री व्रत पर उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं ने की वटवृक्ष की पूजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज वट सावित्री का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया। क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने व्रत रखकर वटवृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद में आज वट सावित्री का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया। क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने व्रत रखकर वटवृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

निपनिया, सेखुआनी, विषखोप, भगवानपुर, महदेइया, रतनपुर, रेहरा, अहिरौली और परसामलिक समेत कई गांवों में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं वटवृक्ष स्थलों पर पहुंचीं। उन्होंने वटवृक्ष की परिक्रमा करते हुए सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा का श्रवण किया। महिलाओं ने वटवृक्ष की जड़ में जल अर्पित किया और कच्चे सूत को लपेटकर पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न की।

व्रत रखने वाली महिलाओं ने इस अवसर पर कहा कि यह व्रत नारी शक्ति के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यह पति के प्रति उनके गहरे समर्पण और अटूट प्रेम को दर्शाता है। कई गांवों में सामूहिक पूजा का भी आयोजन किया गया, जहां महिलाएं एक साथ एकत्रित होकर कथा सुनती और वटवृक्ष की महिमा का गुणगान करती नजर आईं।

इस पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और पारंपरिक लोक संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई दी। बुजुर्ग महिलाओं ने युवा पीढ़ी को इस व्रत के महत्व से अवगत कराया और इसके धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं की जानकारी दी। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का एक अद्भुत माहौल व्याप्त रहा।

 

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में एक बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घराती और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में लात-घूंसे भी चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

@maharajganjpol pic.twitter.com/5JUWPZuIxY

— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 26, 2025

Voice Of News 24