सिद्धार्थनगर: स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा खेसरहा में प्रतिभा चयन परीक्षा 2025 संपन्न

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उत्तर माध्यमिक विद्यालय बनकटा सुपौली में रविवार को स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा चयन परीक्षा 2025 का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवप्रसाद मौर्य  और विशिष्ट अतिथि के तौर पर ओम प्रकाश  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अनिरुद्ध यादव  ने किया।

समारोह में प्रतिभा चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आशुतोष पुत्र उमाशंकर पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निधि यादव पुत्री शिवसागर यादव और अंशिका पुत्री वीरेंद्र द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रिया पुत्री हीरालाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त, शीर्ष दस में स्थान पाने वाले अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं – अन्नु, शाहजिरुन्निशा, रोहित, रूपा, रोहित यादव, लवकुश, संख्या, शिवम, इसरा और हाजरा आयशा को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के निदेशक अजय प्रकाश सिंह, अध्यक्ष वीरेंद्र जी, उपाध्यक्ष अखिलेश चंद्र जी और सहयोगी के रूप में श्रीमती नीलम जी एवं रेशमा खातून उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24