बलरामपुर: खेत में रखवाली कर रहे किशोर पर तेंदुए ने किया हमला,किशोर गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के खमारिया घाट गांव में तेंदुए के हमले की एक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के खमारिया घाट गांव में तेंदुए के हमले की एक घटना सामने आई है। रविवार को 15 वर्षीय सुधे अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था, तभी झाड़ियों से अचानक निकले एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले में किशोर घायल हो गया। हालांकि, सुधे ने बहादुरी दिखाते हुए शोर मचाया और तेंदुए से छूटकर भागने में सफल रहा। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

गांव में तेंदुए का बढ़ता खतरा, ग्रामीणों में दहशत

खमारिया घाट गांव में तेंदुए का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में तेंदुए ने गांव की तीन गायों को भी अपना शिकार बनाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग और प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस वजह से ग्रामीण अब खेतों में जाने और रात में घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.