सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (एनएच-28) पर पिपरा भैया गांव के पास कल रविवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (एनएच-28) पर पिपरा भैया गांव के पास कल रविवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के घनघटा गांव निवासी रामशब्द चौरसिया (60) के रूप में हुई है। उनके 35 वर्षीय पुत्र अमित चौरसिया इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है।

पुलिस ने रामशब्द चौरसिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामशब्द चौरसिया अपने बेटे अमित के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में बांसी आए थे। कल रविवार शाम को जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी पिपरा भैया के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.