महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में एक बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घराती और बारातियों के बीच जमकर मारपीट। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में एक बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घराती और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में लात-घूंसे भी चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ।
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में एक बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घराती और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में लात-घूंसे भी चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा@maharajganjpol pic.twitter.com/5JUWPZuIxY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 26, 2025





















