जौनपुर में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, पिता और दो बेटों की वर्कशॉप में हत्या

जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई। पिता और दो बेटों की देर रात वर्कशॉप में ही हत्या करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव के निवासी लालजी (50) और उनके दो बेटों, यादवीर (32) और गुड्डू (25) की रविवार रात उनकी वर्कशॉप में ही हत्या कर दी गई।

लालजी का कचगांव अंडरपास के पास चूड़ी पेरने का वर्कशॉप है। रविवार रात लालजी अपने दोनों बेटों के साथ काम के सिलसिले में वर्कशॉप पर ही रुक गए थे। रात होने के कारण तीनों वहीं सो गए।

सोमवार सुबह, जब एक रिश्तेदार नाश्ता लेकर वर्कशॉप पहुंचा, तो उसने कमरे में खून बिखरा देखा और पिता सहित दोनों बेटों के शव पड़े पाए।

इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के आने से पहले ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.