महराजगंज: ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर मालवाहक गाड़ी पलटी, कोई हताहत नहीं

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर चितरी पुल के समीप आज सुबह लगभग 7 बजे एक छोटी मालवाहक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर चितरी पुल के समीप आज सुबह लगभग 7 बजे एक छोटी मालवाहक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई।हालांकि, इस दुर्घटना में राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी में आवश्यकता से अधिक माल लोड किया गया था, जिसके कारण यह अनियंत्रित होकर पलट गई।दुर्घटना के बाद, मौके पर जेसीबी मशीन की सहायता से पलटी हुई गाड़ी को सीधा किया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.