महराजगंज:निचलौल-चौक मार्ग पर ईंटों से भरी ट्रॉली गड्ढे में पलटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल से चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम सभा सेखूई के नजदीक एक ईंटों से भरी ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के निचलौल से चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम सभा सेखूई के नजदीक एक ईंटों से भरी ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।

इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रॉली चला रहा व्यक्ति भी पूरी तरह से सुरक्षित है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रॉली में ईंटें लदी हुई थीं और संभवतः संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रॉली के गड्ढे में गिरने से मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

ट्रॉली को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास शुरू किए, लेकिन भारी भरकम ट्रॉली को निकालना आसान नहीं था। आखिरकार, एक जेसीबी मशीन को बुलाया गया, जिसकी सहायता से काफी मशक्कत के बाद ट्रॉली को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Voice Of News 24