महराजगंज
महराजगंज जनपद में डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने आज भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित ठूठीबारी थाने का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने आज भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित ठूठीबारी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव, बैरक, सुरक्षा उपकरण (असलहा), पेयजल व्यवस्था, शिकायत रजिस्टर और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।
डीआईजी कुलकर्णी ने थाना प्रभारी को मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण करने तथा फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान हालातों को देखते हुए डीआईजी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर डीआईजी ने कहा कि सीमा पर स्थिति सामान्य है और पुलिस मौजूदा हालातों पर पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीआईजी के आगमन को देखते हुए कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और चारों तरफ पुलिस बल मुस्तैद दिखाई दिया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी कुलकर्णी ने बताया कि इससे पहले उन्होंने श्यामदेउरवां थाने का भी निरीक्षण किया था और इसके बाद वे महराजगंज पुलिस लाइंस का दौरा करेंगे।
इस अवसर पर महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
महराजगंज जनपद के निचलौल में सरकारी देसी शराब की दुकान नंबर 2 पर दुकानदारों ने एक युवक को नकली नोट के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 निवासी प्रखर जायसवाल, पुत्र मनोज जायसवाल के रूप में हुई है। pic.twitter.com/BFsyMhliV3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 23, 2025























