लखनऊ हादसे के बाद बुलंदशहर में सख्ती: एसएसपी के नेतृत्व में कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा खामियों पर 48 घंटे का अल्टीमेटम

बुलंदशहर

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में 22 जून को लगी भीषण आग में 15 छात्रों की मौत के बाद बुलंदशहर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में 22 जून को लगी भीषण आग में 15 छात्रों की मौत के बाद बुलंदशहर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के सभी कोचिंग संस्थानों में विशेष सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।

अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक यातायात, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, थाना कोतवाली नगर एवं कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। टीमों ने कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन यंत्रों की वैधता, आपातकालीन निकास द्वार, बिजली की फिटिंग, वायरिंग की स्थिति, भवन के सुरक्षा मानकों और छात्र क्षमता की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर मिले। कुछ कोचिंग सेंटरों में आपातकालीन निकास का रास्ता सामान रखकर बंद किया हुआ था। अधिकारियों ने मौके पर ही संचालकों को चेतावनी देते हुए 48 घंटे के भीतर सभी कमियों को दूर करने के सख्त निर्देश दिए। स्पष्ट किया गया कि दोबारा जांच में लापरवाही मिलने पर संस्थान को सील कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लखनऊ जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर कोचिंग सेंटर की फायर एनओसी, एंट्री-एग्जिट व्यवस्था और भवन मानकों की जांच की जा रही है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गौरतलब है कि 22 जून को लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में संचालित कोचिंग सेंटर में एसी ब्लास्ट के बाद आग लग गई थी। हादसे में 15 छात्रों की मौत हो गई और कई छात्र घायल हुए थे। इस घटना के बाद प्रदेश भर में कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.