सिद्धार्थनगर: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से शादी से लौट रहे चाचा-भतीजे की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र में बीती रात को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र में बीती रात को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर करहिया पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने उस समय हुई जब दोनों शादी से वापस लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान प्रतापपुर मदवा, पोस्ट कमसार, थाना त्रिलोकपुर निवासी विशेषर यादव (55 वर्ष), पुत्र घिमई यादव और उमेश यादव (14 वर्ष), पुत्र सतई यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस दुखद घटना से व्यथित है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24