बलरामपुर: विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में छत से दुपट्टे के सहारे लटका शव बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के मोहल्ला नई बाजार स्थित चूड़ी मार्केट के पास शुक्रवार को एक 23 वर्षीय विवाहिता कुलसुम बानो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के मोहल्ला नई बाजार स्थित चूड़ी मार्केट के पास शुक्रवार को एक 23 वर्षीय विवाहिता कुलसुम बानो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उनका शव घर के कमरे में छत के लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया।

नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

हालांकि, मृतका के पिता अतीकुर्रहमान ने बताया कि कुलसुम का विवाह करीब 13 माह पूर्व तौफीक के साथ हुआ था और शादी के बाद से ही उन्हें पारिवारिक कलह की खबरें मिलती रही थीं। उन्होंने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.