गोरखपुर:पुलिस मुठभेड़ में पर्स लूट का आरोपी सूरज चौहान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के कैंट थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान पिपराइच निवासी अभियुक्त सूरज चौहान को गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

गोरखपुर जनपद के कैंट थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान पिपराइच निवासी अभियुक्त सूरज चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में सूरज चौहान के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी बिल्लू मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि सूरज चौहान पर एक महिला से पर्स लूटने का आरोप है। मुठभेड़ कैंट थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस फरार बिल्लू की तलाश कर रही है और घायल सूरज चौहान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूरज पर दर्ज हैं 35 मुकदमे, 10 हजार का इनाम भी

पकड़े गए सूरज चौहान पर 35 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घायल पकड़े गए बदमाश ने ही 30 अप्रैल को अपने साथी के साथ मिलकर महिला का पर्स व मोबाइल लूटा था।

उसपर कई मुकदमे दर्ज हैं। पिपराइच पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.