महराजगंज: यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, नियमों का पालन करने की अपील

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में आज यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में यातायात जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में आज यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात और उनकी टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व और नियमों का पालन करने के फायदे बताए।

इसके अतिरिक्त, यातायात पुलिस ने आज थाना निचलौल क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया। स्कूली वाहनों के चालकों और परिचालकों को निर्देशित किया गया कि वे वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं और सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। पुलिस टीम ने स्कूली बसों में सेफ्टी मेजर, गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स भी चेक किए। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सही गैस किट व पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स रखने के निर्देश दिए गए। स्कूल बसों के फिटनेस, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस आदि की भी जांच की गई, जिसमें दोषी पाए गए 15 वाहनों का चालान कर कुल 30,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.