महराजगंज
महराजगंज जनपद निचलौल कोतवाली क्षेत्र में आज रात लगभग 8:30 बजे चमनगंज पुल के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद निचलौल कोतवाली क्षेत्र में आज रात लगभग 8:30 बजे चमनगंज पुल के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और उन्हें काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।
CHC में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति की पहचान बिहारी (60 वर्ष) पुत्र बल्ली के रूप में हुई है, जो निचलौल क्षेत्र के बजहां उर्फ अहिरौली गांव के निवासी हैं।
फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि मोटरसाइकिल सवार कौन था और दुर्घटना के बाद उसका क्या हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















