सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना ढेबरुआ पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में बैरीहवा जब्बार गांव के निवासी कलीम अहमद को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना ढेबरुआ पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में बैरीहवा जब्बार गांव के निवासी कलीम अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में आज गुरुवार को पुलिस टीम ने कलीम अहमद को पकड़ा। यह गिरफ्तारी थाना ढेबरुआ में दर्ज मुकदमा संख्या 84/2025 से संबंधित है, जिसमें आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4) और 353(1)(ग) के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में दो समुदायों के बीच शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक राजाराम यादव, आरक्षी अंकित कुमार और आरक्षी आमिर अली शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















