सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनियां बुजुर्ग गांव में बुधवार रात एक वैवाहिक समारोह में विवाद हिंसक हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनियां बुजुर्ग गांव में बुधवार रात एक वैवाहिक समारोह में विवाद हिंसक हो गया। इटवा थाना क्षेत्र के नयेनगर गांव से आई बारात में अज्ञात कारणों से हुई कहासुनी मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
पीड़ित विक्रम यादव ने बताया कि जब वह शादी में फूलों की सजावट का काम खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठे थे, तभी अशोक नामक एक व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने चाकू से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने आए आशीष पांडेय और निसार अहमद भी इस घटना में घायल हो गए। विक्रम यादव के अनुसार, अशोक के साथ कुछ अन्य अज्ञात लोग भी शामिल थे। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विक्रम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विक्रम यादव ने इस घटना की शिकायत डुमरियागंज थाने में दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















