महराजगंज: एसपी सोमेंद्र मीणा ने ठूठीबारी थाने का किया औचक निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बृहस्पतिवार की शाम अचानक ठूठीबारी थाने का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बृहस्पतिवार की शाम अचानक ठूठीबारी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस और बैरक जैसी सुविधाओं का जायजा लिया और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

एसपी ने अपराध रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया और थाना क्षेत्र में घटित अपराधों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थाना प्रभारी महेंद्र मिश्र को सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी रजिस्टरों और अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए भी कहा।

एसपी सोमेंद्र मीणा ने थाने पर आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका कानूनी तरीके से निस्तारण करने, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों का तत्काल निपटारा करने के भी निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24