महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम रजवल स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम रजवल स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। रामपुर महुअवा निवासी अनमोल उर्फ मिंटू विश्वकर्मा (पुत्र विजेंद्र विश्वकर्मा) अपनी मोटरसाइकिल से रजवल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंचे हलका प्रभारी संजय कुशवाहा ने घायल अनमोल को जिला अस्पताल महाराजगंज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घुघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















