ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मथुरा नगर निगम और बरेली में नए अधिकारियों की तैनाती की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मथुरा नगर निगम और बरेली में नए अधिकारियों की तैनाती की है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी जगप्रवेश को मथुरा नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बरेली में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्यरत थे, जहां उनका लगभग तीन साल का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। जगप्रवेश पूर्व में मथुरा में खंड विकास अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बरेली में उनके कार्यकाल के दौरान कई विकास परियोजनाओं को गति मिली।
वहीं, 2021 बैच की आईएएस अधिकारी देवयानी को बरेली का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वर्तमान में झांसी में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात देवयानी ने यूपीएससी 2021 परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल की थी। युवा और कर्मठ अधिकारी के तौर पर पहचानी जाने वाली देवयानी अब बरेली जिले की विकास योजनाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इधर, मथुरा नगर निगम के वर्तमान नगर आयुक्त, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी शशांक चौधरी का तबादला लखनऊ कर दिया गया है। उन्हें अब “इन्वेस्ट यूपी” परियोजना में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















