सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज लेखपाल संघ चुनाव संपन्न, प्रवेश कुमार बने अध्यक्ष

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ डुमरियागंज इकाई के चुनाव आज तहसील सभागार में शांतिपूर्वक संपन्न हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ डुमरियागंज इकाई के चुनाव आज तहसील सभागार में शांतिपूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

चुनाव में प्रवेश कुमार को अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार को मंत्री, अवनीश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभाकांत मौर्य को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अम्बिका प्रसाद को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र यादव को सम्प्रेक्षक और सत्या देवी को संगठन मंत्री के रूप में चुना गया। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन लेखपाल समुदाय के बीच आपसी सहमति और विश्वास का प्रतीक है।

 

Voice Of News 24