महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।
परतावल चौकी प्रभारी जटा शंकर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान बच्चू शर्मा (56 वर्ष) के रूप में हुई, जो कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरवा खास के निवासी थे।
मृतक के परिजनों के अनुसार, बच्चू शर्मा आज सुबह करीब 7 बजे पूजा-पाठ करने के बाद अपनी रिश्तेदारी में बरछा जाने के लिए घर से निकले थे। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से दो विवाहित हैं और एक अविवाहित है।
चौकी प्रभारी जटा शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025






















