भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, इस दुर्घटना मे पांच की दर्दनाक मौत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चकवा चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चकवा चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रावस्ती से लौट रही एक अर्टिगा कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल सभी गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के निवासी थे। वे श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक बारात में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे जब उनकी अर्टिगा कार चकवा चौकी क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कोतवाली देहात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। सभी आठ घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.