बृजमनगंज कस्बे के अंदर झाडियों मे मिला युवक का शव ,हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज कस्बे में आज बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में मस्जिद के सामने झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज कस्बे में आज बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में मस्जिद के सामने झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

आज दोपहर करीब 3:00 बजे स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से दुर्गंध आने पर नजदीक जाकर देखा तो संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव की पहचान आकाश उपाध्याय (उम्र 25 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 2, बाल्मीकि नगर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव को देखकर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है, जबकि पुलिस के अनुसार लाश लगभग 24 घंटे पुरानी लग रही है।

बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान पूर्व प्रधान दिलीप चौधरी, भाजपा नेता योगेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे।

 

Voice Of News 24