सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवा स्थित सरयू नहर रेगुलेटर के पास एक बोरे में गौवंशीय अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवा स्थित सरयू नहर रेगुलेटर के पास एक बोरे में गौवंशीय अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई है। यूपी 112 को सूचना मिली थी कि नहर में एक बोरे में कोई शव अटका हुआ है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक बोरे को नहर से बाहर निकलवाया। जांच करने पर पता चला कि बोरे के अंदर करीब एक सप्ताह पुराने गौवंशीय अवशेष थे।
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की तह तक जाने और दोषियों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित सबूतों की तलाश में जुटी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















