बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज महाराजगंज तराई क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज महाराजगंज तराई क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि बीते 2 मार्च की रात पीआरवी को सूचना मिली थी कि हरेंद्र वर्मा (25 वर्ष), जो गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरहना गांव का निवासी था और अपनी ससुराल जुगली कलां, थाना महाराजगंज तराई, बलरामपुर में अपने साले राम विलास वर्मा की शादी और बहूभोज में आया था, उसकी गांव के बाहर गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू की थी।
इस घटना के संबंध में मृतक के चाचा लल्लू वर्मा ने महाराजगंज तराई थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान यह पता चला कि इस हत्याकांड को मुख्य आरोपी जितेंद्र वर्मा ने अपने 6 अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी जितेंद्र वर्मा को टेढ़वा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं, घटना में शामिल अन्य 6 आरोपियों – मुकेश कुमार, उमा देवी वर्मा, सचिन यादव, अखिलेश यादव, संतोष और मुकेश साहू को कौवापुर रेलवे क्रॉसिंग और महादवे गोसाईं पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की गहन पूछताछ में सभी आरोपियों ने हरेंद्र वर्मा की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। मुख्य आरोपी जितेंद्र वर्मा और मुकेश वर्मा की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून लगे कपड़े और जूते बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए 6 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















