सिद्धार्थनगर: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक होटल व्हाइट पैलेस में आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक होटल व्हाइट पैलेस में आयोजित की गई।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डीएफ एफ यू पी के महासचिव सुरेश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि कौशलेंद्र त्रिपाठी (चेयरमैन पी एन बक्शी) द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कौशलेंद्र त्रिपाठी ने दवा व्यवसाय को नियमों के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में मुख्य रूप से लाइसेंस नवीनीकरण, पब्लिक रिटेंशन और नए पोर्टल ओ एन डी एन एस के साथ ही नई दवा नीति पर विस्तृत चर्चा की गई। दवा व्यवसायियों के सामने आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। उन्होंने अपने संबोधन में दवाओं को केवल डॉक्टर के पर्चे पर और बिल के साथ ही खरीदने-बेचने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने दवा व्यवसायियों को नियमों का पालन करते हुए व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया और यह आश्वासन दिया कि दवा व्यवसायियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता जी ने की, जबकि संचालन मुस्ताक अहमद और शैलेश कुमार पांडे ने कुशलतापूर्वक किया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष तेज प्रताप गिरी, संयुक्त मंत्री अवधेश कुमार मिश्रा, अनिरुद्ध राय, ऋषभ जैन, मोहम्मद उमैर खान, शैलेंद्र मोदनवाल, संजय कुमार पांडे, गयादीन गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चौधरी, राजेश अग्रवाल, शैलेंद्र पांडे, अब्दुल कयूम, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, राजकिशोर पटवा, शैलेंद्र चौरसिया, दुर्गा चंद्र यादव, अजहरुद्दीन, अब्दुल मन्नान, बृजभूषण पांडे, संजय अग्रहरी, पशुपतिनाथ शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, मोहम्मद अरशद, योगेश्वर और श्री ज्ञान देव त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24