महाराजगंज: तीन बच्चों की मां ने पारिवारिक कलह के चलते की आत्महत्या

महाराजगंज

महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नैनसर टोला रमजानपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नैनसर टोला रमजानपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद से तंग आकर 30 वर्षीय महिला साबिया खातून ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना शनिवार देर रात करीब 11:40 बजे हुई।

साबिया खातून, जिनका विवाह वर्ष 2014 में मनोवर के साथ हुआ था, ने घर के अंदर ही दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को इस घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से रात 11:55 बजे मिली। सूचना मिलते ही बृजमनगंज थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

मृतका के पिता अनवर अली, भाई मनोवर अली और माता कैसर जहां, जो पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के इटाहिया गांव के निवासी हैं, को भी घटना की सूचना दी गई और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पिता अनवर अली ने पुलिस में तहरीर दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हृदयविदारक घटना में साबिया खातून अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को बिलखता छोड़ गई हैं, जिनमें 6 वर्षीय बेटी साना, 4 वर्षीय बेटी अर्शिया खातून और 2 वर्षीय बेटा अहमद अली शामिल हैं।

फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और बृजमनगंज पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.