महराजगंज: बंदूक की नोक पर स्वर्ण व्यवसायी से लूट, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी .लेकर लुटेरे हुए फरार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में आज रविवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में आज रविवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को कट्टा दिखाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी से विस्तारपूर्वक घटना की जानकारी ली और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की।

पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से पूरे क्षेत्र में घेराबंदी करने के आदेश दिए और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमें आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही हैं, ताकि बदमाशों की पहचान सुनिश्चित की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

इस दुस्साहसिक लूट की घटना के बाद क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों में भय का माहौल है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को इस घटना का शीघ्र अनावरण करने और दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायियों को आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.