टीचर पर बच्चों की पिटाई करने का आरोप ,परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में की शिकायत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के मटकोपा गाँव में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की टीचर पर बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के मटकोपा गाँव में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की टीचर पर बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। मटकोपा निवासी पवन कुमार और दीनानाथ ने स्थानीय पुलिस थाने में इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

अपनी शिकायत में पवन कुमार और दीनानाथ ने बताया कि उनकी संतानें, गुजनन और रोहन, जो मटकोपा के ही सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं, अन्य बच्चों की तरह विद्यालय गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल की टीचर नेहा शुक्ला ने उनके बच्चों और गाँव के अन्य मासूम बच्चों को अमानवीय तरीके से पीटा।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, टीचर नेहा शुक्ला ने बच्चों को जमीन पर पटक दिया और उन्हें दीवार में लड़ाकर बुरी तरह से मारा-पीटा। पवन कुमार और दीनानाथ ने बताया कि इस हिंसक घटना के कारण कई बच्चे अत्यधिक डर गए और उन्होंने अपनी पैंट में ही पेशाब कर दिया। उन्होंने बताया कि मारपीट से बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं।

 

पवन कुमार और दीनानाथ ने यह भी आरोप लगाया कि टीचर नेहा शुक्ला पहले भी कई मौकों पर उनके बच्चों के साथ इसी प्रकार का दुर्व्यवहार और मारपीट कर चुकी हैं। इस लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया।

पीड़ित बच्चों के अभिभावकों पवन कुमार और दीनानाथ ने घुघली पुलिस से इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेने और आरोपी टीचर नेहा शुक्ला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है। इस घटना से गाँव के अन्य अभिभावकों में भी गहरा आक्रोश व्याप्त है।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.