सिद्धार्थनगर:सपा का जोरदार प्रदर्शन,रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर, पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध मेंपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर, पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सिद्धार्थनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया।

सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी “मुख्यमंत्री मुर्दाबाद” के नारे लगा रहे थे।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में रामजीलाल सुमन पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की गई।