महाराजगंज:अपराध नियंत्रण हेतु अभियान में पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महाराजगंज

महाराजगंज अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना सोहगीबरवा पुलिस को आज एक महत्वपूर्ण सफलता मिली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना सोहगीबरवा पुलिस को आज एक महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी सोहगीबरवा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त को धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने थाना सोहगीबरवा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.